देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राजस्थान के जयपुर-चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बूंदाबादी भी हुई। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। इधर, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोल्ड वेव भी है। मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में सर्दी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने जनवरी में भी तेज सर्दी का अनुमान जताया है। इन दौरान घना कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश में भीषण कोहरा
नए साल के पहले दिन मध्यप्रदेश में कोहरे और सर्दी का असर दिखा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया और शहडोल के साथ इंदौर, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला, डिंडोरी समेत कई जिलों में भीषण कोहरा रहा।
दिल्ली में बारिश के आसार
पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में भारी धुंध छाएगी और इस दौरान दृश्यता शून्य रहेगी। बिहार, पंजाब, असम और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज धुंध छाई रहेगी। पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में रातें काफी सर्द हैं और कई दिनों से तापमान एक अंकों में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 2-4 जनवरी में शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 3 से 5 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है।
असम के गुवाहाटी में स्कूल बंद
पूर्वोत्तर में, असम के गुवाहाटी में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट आई कि अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बादलों से घिरे आसमान, रुक-रुक कर होने वाली बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने हालात को काफी मुश्किल बना दिया है।
झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट
बता दें कि इस समय पूर्वी भारत भी कड़ाके की चपेट में है। आईएमडी के नए बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी खतरनाक रूप से कम हो गई, जबकि कुछ जगहों पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।