मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।
सतना जिले के नयागांव-सुहौला में दो साल पहले हुई युवक राममिलन चौधरी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। जांच में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी फूलाबाई ने ही कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया था। पुलिस की लापरवाही के चलते मामला लगभग 21 माह तक ठंडे बस्ते में रहा।














