मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।

रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया।
रायसेन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। दरअसल, बरेली-पिपरिया मार्ग (स्टेट हाईवे) पर स्थित नयागांव पुल सोमवार को अचानक ढह गया। इस हादसे में पुल के ऊपर से गुजर रहीं दो मोटरसाइकिलें नीचे जा गिरीं, जिससे उन पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुल टूटने के कारण बरेली-पिपरिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
नीचे काम कर रहे थे मजदूर
पुल के नीचे निर्माण काम चल रहा था, जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहते देख मजदूरों ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए, वरना जनहानि अधिक हो सकती थी।
80 से 90 के दशक पुराना पुल
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया की पुल 80 से 90 दशक का है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए बरेली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मैं खुद मौके पर पहुंच रहा हूं।
एमपीआरडीसी पर उठे सवाल
इस घटना को एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।