दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उज्जैन आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजार-ए-नजमी पहुंचकर उनसे भेंट की और सिंहस्थ 2028 का आमंत्रण दिया।
राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गई। यह कलश यात्रा सरयू नदी के संत तुलसी घाट से राम मंदिर तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और वैदिक विद्यार्थी शामिल रहे। इधर, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं।














