मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका। अनुच्छेद 329 का हवाला देकर SC ने नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज की। मध्य प्रदेश से बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों ने बड़ी राजनीतिक बढ़त बना ली है। भाजपा और महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस सियासी घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना तय, निर्विरोध नामांकन दाखिल किया। ओबीसी कुर्मी बिरादरी के 7 बार के सांसद चौधरी पर भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए कुर्मी वोट साधने के लिए दांव लगाया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महानआर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि देश में सबसे युवा प्रदेश क्रिकेट संगठन अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे हैं।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगी। सत्ताधारी पक्ष सिंधिया-जगदाले गुट के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया के एमपीसीए की कमान संभालने का रास्ता साफ हो गया है।


















