केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना तय, निर्विरोध नामांकन दाखिल किया। ओबीसी कुर्मी बिरादरी के 7 बार के सांसद चौधरी पर भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए कुर्मी वोट साधने के लिए दांव लगाया है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया।
लखनऊ. स्टार समाचार वेब
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी, और चूंकि चौधरी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। मोदी-शाह के करीबी माने जाने वाले चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत दस वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे, जो इस प्रक्रिया के लिए विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे थे।

महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से संबंध रखते हैं। वह ओबीसी कुर्मी बिरादरी से आते हैं। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नामांकन से पहले ही बिना नाम लिए संकेत दिया था कि नए अध्यक्ष 7 बार के सांसद हैं और अपने समाज में लोकप्रिय हैं, जिसका स्पष्ट इशारा पंकज चौधरी की ओर था। चौधरी ने पार्षद से राजनीति की शुरुआत की थी और गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रहे।
यह भी पढ़े...
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, भाजपा ने ओबीसी कुर्मी समाज से आने वाले चौधरी पर दांव लगाया है। कुर्मी समाज की आबादी यादवों के बाद यूपी में सबसे अधिक है और इसे भाजपा का मजबूत वोट बैंक माना जाता रहा है। हालांकि, हाल ही के लोकसभा चुनाव में इस समाज का एक हिस्सा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नाम पर सपा के साथ चला गया था। इस ध्रुवीकरण को देखते हुए, भाजपा कुर्मी वोटों को संगठित रखने के लिए यह कदम उठाया है। पंकज चौधरी भाजपा के चौथे कुर्मी जाति के अध्यक्ष होंगे; इससे पहले विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह इस पद पर रह चुके हैं। संगठन की कमान चौधरी को सौंपने के पीछे यह भी राजनीतिक मायने हैं कि गोरखपुर की राजनीति में योगी (सरकार) और पंकज चौधरी (संगठन) दो बड़े क्षत्रप के रूप में संतुलन स्थापित करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।