अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पदस्थापना आदेश के बावजूद सुरेन्द्र सिंह परिहार ने चार माह से वित्त संबंधी फाइलों का निपटारा जारी रखा, प्रभार नीरजा नामदेव को नहीं सौंपा गया।
रीवा में स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 30 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद बिना शासन की अनुमति के जेडी कार्यालय से मनमानी पदस्थापना कर दी गई। अब मामला भोपाल पहुंचने से विभाग में हड़कंप मचा है।














