लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही काल कर 50 लाख रुपए मांगे हैं। हर्षल गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था, शाम को कॉल आने पर उसके अपहरण का खुलासा हुआ।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात हुआ। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास मरीज को घर छोड़कर वापस लौट रही एंबुलेंस नंबर एपी 39 यूजेड 5726 पुलिया से नीचे जा गिरी।
रावण को अन्याय, अधर्म और असत्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हर साल उसके वध के दिन दशहरा को उसे पुतलों के दहन की परंपरा है, लेकिन दशानन की श्री लंका में सम्राट होने की वजह से पूजा अर्चना की जाती है, भारत में कई जगह रावण के मंदिर हैं, जहां उसकी पूजा की जाती है। कई शिव मंदिर में रावण की मूर्तियां लगी हैं।
मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर बुधवार अल सुबह ईडी ने छापामार कार्रवाई की। यश नगर स्थित आवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
















