दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात हुआ। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास मरीज को घर छोड़कर वापस लौट रही एंबुलेंस नंबर एपी 39 यूजेड 5726 पुलिया से नीचे जा गिरी।

हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मंदसौर। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात हुआ। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास मरीज को घर छोड़कर वापस लौट रही एंबुलेंस नंबर एपी 39 यूजेड 5726 पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइव गंभीर घायल है। हादसा बीती रात लगभग 12 बजे ही हो गया था, लेकिन एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग खेत पर गए तो पुलिस ओर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर घायल ड्राइवर को निकाला गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हुए हादसे में अबीर और शिबू की मौत हुई है। घायल ड्राइवर अजीनूर हक पुत्र आजीनुर 28 वर्ष निवासी कुंज विहार सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल) है। सभी एंबुलेंस स्टॉफ से हैं। दो ड्राइवर और एक अटेंडर सिलीगुड़ी से पेशेंट को लेकर अहमदाबाद छोड़ने गए थे। इसके बाद वे वापस अपने घर जा रहे थे। घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। थाना प्रभारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पीएम के लिए लाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खींचकर एंबुलेंस को बाहर निकाली। दुर्घटना में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी वजह से ड्राइवर उसमें फंस गया था। ड्राइवर रातभर उसके अंदर ही फंसा रहा, सुबह जब खेत जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तब वो दौड़कर एंबुलेंस के पास पहुंचे और देखा तो ड्राइवर उसमें घायल हालत में था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।