भोपाल में मोहन सरकार के बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया और पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ गईं।
मध्य प्रदेश सरकार ने 19,287.32 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें सिंचाई, सड़क विकास और कर्ज भुगतान पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मध्य प्रदेश 16वीं विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। सत्र में विकसित, आत्मनिर्भर राज्य बनाने की योजनाओं, अर्थव्यवस्था और दो वर्ष की उपलब्धियों पर विधायकों द्वारा गहन विमर्श किया जाएगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2 साल की उपलब्धियों में नक्सलवाद पर पूर्ण नियंत्रण, 800 करोड़ की शिप्रा शुद्धिकरण योजना और इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास को प्रमुख बताया। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राइवेट से अधिक वेतन देने की घोषणा।
















