रेलवे की नई समय-सारणी के तहत सतना जंक्शन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में अहम बदलाव किए गए हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन के चलते यात्रियों को पहले से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है, जबकि कुछ ट्रेनों की गति बढ़ी तो मेमू की चाल और धीमी हो गई है।
1 जनवरी 2026 से पश्चिम-मध्य रेलवे की कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव हो रहा है। जबलपुर, भोपाल, रीवा और कोटा की ट्रेनों की नई सूची यहाँ देखें।














