मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5वें राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह में नगरीय निकायों को ₹7000 करोड़ की परियोजनाएं दी।
विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान पक्षी से टकराने के बाद कैंसिल कर दी गई। गुरुवार को बताया कि उड़ान भरने के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई। इससे मौके पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरलाइन को उड़ान रद्द करनी पड़ी और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
पन्ना-दमोह मार्ग स्थित व्यारमा नदी पुल की अत्यधिक जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर दमोह ने 29 जुलाई 2025 से पुल पर यातायात पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्री अब प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों से यात्रा कर सकेंगे। पुल का पुनर्निर्माण कार्य लंबा चल सकता है।















