5 अक्टूबर रविवार की दोपहर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। राजस्थान स्थित कैलादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सबलगढ़ के एसडीएम अरविंद माहौर को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद अपने एक्स हैंडल पर यह पोस्ट कर जानकारी दी। एसडीएम अरविंद माहौर ने युवती से फोन पर गाली-गलौज की थी। सीएम ने चंबल कमिश्नर को अरविंद माहौर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।














