महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज यानी बुधवार को दोनों भाईयों ने इसका ऐलान किया। गठबंधन को लेकर उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं।
सतना जिले में 2005 में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात में शामिल महिला आरोपी को पुलिस ने 20 साल बाद गिरफ्तार किया। राजूबाई केवट उर्फ रानी पति राममणि केवट हत्या मामले में लंबे समय से फरार थी और रीवा जिले में छुपकर रह रही थी। पुलिस ने इनपुट मिलने पर उसे ससुराल में तीज त्योहार के दौरान धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।














