मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जहां आनन-फानन में उमा की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश में स्कूल, कोर्ट, मंत्रालय, बस और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकियां आम हो गई है। आए दिन किसी न किसी राज्य में धमकी भरे ई-मेल से धमकियां दी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।














