बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
आम बजट में तीन आयुर्वेद एम्स खोलने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। घोषणा होते ही राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं। हालांकि नए एम्स को लेकर सबसे मजबूत दावेदारी मध्यप्रदेश की मानी जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार पहले से केंद्र को प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है।














