यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।














