मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS) जांच कर रहा है। जानें सुरक्षा के ताजा हालात और पुलिस की कार्रवाई।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सिल्वा और मुर्मू ने अपने-अपने देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से एक-दूसरे का परिचय कराया। इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम ने पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल के हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन ने पहले बाबा रामदेव के साथ कन्या गुरुकुल में हवन किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार 25 से 27 जनवरी तक लोकभवन आमजन के लिए खोला जा रहा है। इन तीनों दिन नागरिक लोकभवन की ऐतिहासिकता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं विशेष सजावट को करीब से देख सकेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो और मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा राजभवन से लोकभवन विषय पर आधारित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण रहेगी।
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हो गई है। जानें कैसी है अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत स्टारर यह फिल्म। क्या 1971 के युद्ध की यह अनकही कहानी आपके दिल को छू पाएगी? पढ़ें पूरा रिव्यू।

















