पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत के मामले को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गंभीरता से लिया है। प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।






















