बिहार को आखिरकार नया चौधरी मिल गया। सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला। सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं।
सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।














