बिहार को आखिरकार नया चौधरी मिल गया। सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला। सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं।

सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार को आखिरकार नया चौधरी मिल गया। सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला। सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं। राज्य में 75 साल में पहली बार भाजपा का कोई नेता इस पद तक पहुंच पाया है। सम्राट के साथ-साथ राज्य को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं। जनता दल यूनाइटेड के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल के आने के बाद शपथग्रहण समारोह शुरू हुआ। इससे पहले नीतीश कुमार के आते ही पूरा कार्यक्रम स्थल नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शीर्ष नेता समारोह में हुए शामिल
बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (जिसमें बीजेपी, जेडीयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं) के शीर्ष नेता समारोह में शामिल हुए। इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी विधायक शामिल थे।
राबड़ी सरकार में पहली बार बने थे मंत्री
सम्राट चौधरी तारापुर से भाजपा विधायक हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह आरजेडी और जेडयू में भी रहे। सम्राट चौधरी 1999 में पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने थे। राबड़ी सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद उम्र विवाद को लेकर चर्चा में भी आए। शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी को लालू यादव ने एक युवा और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरे के तौर पर मौका दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।