रामनगरी अयोध्या आज दसवें दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्व विद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 साल के अनुभवों को किताब के रूप में पेश किया है। शिवराज ने अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव नाम से पुस्तक लिखी है, जिसका विमोचन आज यानी मंगलवार को दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में किया गया।
मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। उन्होंने दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीनियर एडवोकेट मनीष यादव इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बीती देर रात बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अभिषेक तुगनावत उपाध्यक्ष, मनीष गडकर सचिव और अमित राज सह सचिव बने।
















