उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश में रीवा शहर के पॉश इलाके में बीती देर रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में कांग्रेस एसटी (अधिसूचित जनजाति) प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के किशनपुरा बंबा के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को भीषण टक्कर मार दी। जहां इलाज के दौरान तीन बाइक सवारों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है। महिला दिवस और रंगपंचमी से पूर्व प्रारंभ हुए क्वींस आन द व्हील्स के अंतर्गत थर्ड महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें पर्यटन के रंग बिखेरेंगी।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बाइक सवार झालोन पुल से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीनों की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, पांच युवक सागर जिले से 2 बाइक से शादी में शामिल होने दमोह के समनापुर गांव जा जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रदेशभर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में बाइक और टैक्सी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि निजी दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में व्यवसायिक उपयोग करना पूरी तरह से गैरकानूनी है।




















