मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तड़के पौने तीन बजे की है। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
आगरा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो आटो को रौंद कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई। दोनों आटो एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक आटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे आटो को अपनी चपेट में ले लिया।















