चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय संवाद से पहले बीजिंग ने भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। करीब सात साल बाद हो रही जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमेरिका और इस्राइल के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गया है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर तनावपूर्ण फोन पर बातचीत हुई। जहां इस्राइल ईरान पर दोबारा सैन्य हमले चाहता है।














