मध्यप्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव यानी मिशन-2028 की बिसात बिछने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर घर वापसी को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुराने नेताओं को दोबारा पार्टी में लाने और विशेष घर वापसी अभियान चलाने के ऐलान ने संगठन के भीतर दो फाड़ कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर कलह सामने आई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और खींचतान उजागर हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी नेतृत्व सबक नहीं ले रहा है।














