मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कर्नाटक की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है। मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र से मजदूरी कार्य के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूर राजमार्ग नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे।















