ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है।















