दिल्ली में एक मकान में लगी एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जहां एक पूर्व आईएएस की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे राजधानी में हड़कंप मंच गया। दरअसल, रिटायर आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।














