परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सत्ता से बेदखल टीएमसी के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है। पार्टी की भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी सांसद काकोली घोष जो कभी ममता की बेहद करीबी थीं, उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया है।














