मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मध्यप्रदेश में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से सीहोर से लेकर राजधानी भोपाल तक हलचल मच गई है। गौतरलब है कि ईडी ने भोपाल के हबीबगंज थाने और ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के आधार पर कंपनी से जुड़े डायरेक्टरों, अफसरों और अन्य के विरुद्ध जांच प्रारंभ की थी।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल केस से जुड़ी एक बड़ी वारदात सामने आई है। उक्त केस में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बंगाल की सियासत आज यानी शनिवार तड़के उस वक्त अचानक गरमा गई, जब शालबनी थाना और कोलकाता पुलिस की एक विशाल टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट (पटुआपाड़ा) स्थित आवास पर धावा बोल दिया।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में भगदड़ मची हुई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि टीएमसी के भीतर यह असंतोष यहीं थमने वाला नहीं है।
मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने जा रही है। 1961 की सेवा शर्तों में महिला अपराध में दोषी सिद्ध होने वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी के लिए अपात्र माना गया था, लेकिन अब नैतिक पतन को इसमें शामिल किया गया है ।
कर्नाटक में नई सरकार के गठन के दूसरे दिन ही नए मंत्रियों का विभाग को लेकर नाटक शुरू हो गया है। इससे पार्टी में दिल्ली तक हलचल मच गई है। दरअसल, कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी की खुलकर नाराजगी सामने आई गई है।
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मध्यप्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं और सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) की लखनऊ में रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। प्रतीक सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।






















