दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी कोर्ट बाइज्जत बरी कर दिया है।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (आईटीए) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।
















