देश में अगले साल डेंगू की वैक्सीन आने की संभावनाओं के बीच इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने चिंता बढ़ा दी है। करीब सात फीसदी लोग एक साथ 2 या उससे ज्यादा स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन मरीजों को एक साथ कई स्ट्रेन से संक्रमण हुआ, उनमें प्लेटलेट्स कम होना, ब्लीडिंग और जोड़ों का दर्ज ज्यादा देखा गया।
मध्य प्रदेश सरकार के कई नवाचारों और योजनाओं को अन्य राज्यों द्वारा सराहा और अपनाया जा रहा है। ये नवाचार दर्शाते हैं कि मध्य प्रदेश शासन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। साथ ही देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने मुंबई विवि में पाली, प्राकृत और अवेस्ता पहलवी और गुजरात विवि में प्राकृत भाषाओं के अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य उन्नत अनुसंधान, अनुवाद, पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षाशास्त्र के साथ एकीकृत करना है।
















