मिस यूनिवर्स-2025 प्रतियोगिता का फाइनल 21 नवंबर को को होगा। प्रतियोगिता थाईलैंड में हो रही है। शो के फाइनल में डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया 2025 की मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी। प्रतियोगिता में भारत की मनिका एक बेहद मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नामित शर्मा 27 से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेंगे। वह इस प्रतिष्ठित दौरे पर मध्य प्रदेश से जाने वाले एकमात्र सांसद हैं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी से जुड़े निर्देशों का पालन न करने के आरोप में लगभग 1,000 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर गाज गिरी है। इन सभी अधिकारियों को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत 'कारण बताओ' नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव करना उसका संवैधानिक अधिकार है और कोर्ट इसमें दखल नहीं दे सकती. बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर उपजे विवाद और सुप्रीम कोर्ट के आधार कार्ड को लेकर दिए गए निर्देशों को विस्तार से जानें.
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में विंध्य से किन नेताओं को जगह मिलेगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। वर्तमान में विंध्य से चार नेता टीम में हैं, जबकि सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और मैहर से कई नाम दौड़ में हैं।

















