पाकिस्तान के पूर्व पीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े केस में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कोर्ट ने 17-17 साल की सख्त सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पाकिस्तान के कानून के अनुसार, जुर्माना न देने पर उन्हें और ज्यादा जेल की सजा होगी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और रायसेन जिले की भोजपुर सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट इंदौर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया है। विधायक पटवा पर धारा 420, 409,120 बी के तहत यह वारंट जारी किया गया है।














