जगदीप धनखड़ ने भोपाल में डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक 'हम और यह विश्व' का विमोचन किया। धनखड़ ने कहा कि वह अब अंग्रेजी में बोलेंगे ताकि 'धूमिल करने वाले' उनका सही मंतव्य न जान पाएं।
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद आज पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखाई देंगे जगदीप धनखड़। संघ पदाधिकारी डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक हम और यह विश्व के विमोचन कार्यक्रम को लेकर पूरे राजनीतिक और बौद्धिक जगत की नजरें धनखड़ के संबोधन पर टिकी हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 13 सितंबर को इंदौर में रहेंगे। भागवत का यह इंदौर में साल का चौथा दौरा है। इस बार भागवत इंदौर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। भागवत पंचायतमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पुस्तक का विमोचन करेंगे।















