इंदौर में आयोजित अटल स्मरणोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन मूल्यों पर विस्तार से विचार रखे।
मध्यप्रदेश में वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करते हुए ऐतिहासिक समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम के इतिहास और महत्व पर आधारित विशेष पत्रिका का विमोचन किया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण के सामूहिक गायन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।















