सतना में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, लंबित मांगों पर संघर्ष की चेतावनी दी और 18 अप्रैल भोपाल शंखनाद रैली में शामिल होने का ऐलान किया

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
न आप नेता, न मैं नेता, संघर्ष ही हमारा नेता है... के नारों के साथ शिक्षकों ने विरोध में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। अध्यापक एवं शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिले भर से पहुंचे हजारों शिक्षक, शिक्षा कर्मी, गुरुजी और संविदा शिक्षकों ने बुधवार को जिला स्तरीय प्रदर्शन, रैली और ज्ञापन के माध्यम से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने साफ शब्दों में ऐलान किया कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब चुप्पी नहीं, निर्णायक संघर्ष होगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों का गुस्सा साफ दिखा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में चेतावनी यह भी दी गई है कि यदि उन्हें पात्रता परीक्षा से मुक्त नहीं किया गया आगे लगातार आंदोलन जारी रहेगा जिस क्रम में 18 अप्रैल को भोपाल मे शंखनाद रैली में जाएंगे।
ये थी मांगें शामिल
इस आंदोलन की प्रमुख मांगों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने, नवीन शिक्षक संवर्ग में प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के प्रावधानों एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप कई वर्गों को टीईटी से छूट प्राप्त है, फिर भी विभागीय स्तर पर अनावश्यक रूप से इसे अनिवार्य बनाया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। इससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों में मानसिक तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। इसी प्रकार, सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से न किए जाने के कारण शिक्षकों को पेंशन, ग्रेज्युटी एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित होना पड़ रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक त्रिपाठी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विवेक सिंह, सुनील मिश्रा, अतुल सिंह, केशव प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, विमलेन्द्र सिंह, अखिलेश पांडेय, अरविंद त्रिपाठी और वीरेंद्र विश्वकर्मा, वाल्मिक शुक्ला ,सुनील मिश्रा ,विकल्प गौतम, जितेंद्र त्रिपाठी, विमलेंद्र सिंह, रामाधार द्विवेदी विवेक सिंह बघेल,रविशंकर तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, बृजभूषण मिश्रा, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सेन, नीता सिंह, रेखा बागरी, मधु सिंह ,अर्चना सिंह ,राजकुमारी पांडे ,दिलकश जैब, प्रभाकर पांडे य, संजय सिंह बघेल, नागेंद्र द्विवेदी, नरेश गौतम, मंगलेश्वर सिंह ,कुलदीप मौर्य, प्रीति शुक्ला, प्राची सिंह, जितेंद्र सिंह ,आशीष श्रीवास्तव, ममता सोनी, रियाज खान, अरुण कुमार सोनी ,मनीष सिंह सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
सतना नगर निगम क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए 155 आवेदन पहुंचे। कर्मचारियों ने बीमारी, पारिवारिक जिम्मेदारी, कैंसर, एलर्जी और अन्य निजी कारण बताकर राहत मांगी है।
सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
सतना जिला अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए हब सेंटर संचालित है। सात जिलों के 72 मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, डे केयर सेंटर और विशेषज्ञ निगरानी की सुविधा मिल रही है।