भारत के दौरे पर आ रही साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेंबा बावुमा का टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है. जानिए उनके अजेय रिकॉर्ड और भारत-साउथ अफ्रीका के हेड-टू-हेड टेस्ट आंकड़े. पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता में.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत के दौरे की शुरुआत एक रोमांचक टेस्ट सीरीज के साथ करने जा रही है. यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा एक शानदार अजेय रिकॉर्ड के साथ मैदान में उतरेंगे, जो मेजबान भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करेगा. सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
टेम्बा बावुमा को 2023 में साउथ अफ्रीका का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है. बतौर कप्तान उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 9 में जीत हासिल की है, जबकि केवल 1 मैच ड्रॉ रहा है.
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका आज तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में ही टीम को इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब भी जिताया, जहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी गई थी. भारत के खिलाफ बतौर कप्तान, बावुमा ने जो एकमात्र टेस्ट खेला है, उसमें भी साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से हराया था.
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के लिए यह उनकी कप्तानी की तीसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी और वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब देखना यह होगा कि क्या गिल की युवा टीम मिलकर टेम्बा बावुमा के 2023 से चले आ रहे इस अजेय रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो पाती है.
टेस्ट क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं.
भारत ने जीते: 16
साउथ अफ्रीका ने जीते: 18
ड्रॉ रहे: 10
हालांकि, भारत में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बहुत प्रभावी नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका ने भारत में सिर्फ एक बार, 1999 में, टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद वे पांच बार भारत दौरे पर आए लेकिन सीरीज नहीं जीत पाए. भारत में खेली गई कुल 7 टेस्ट सीरीजों में से, 4 भारत ने जीती हैं, 2 ड्रॉ रही हैं और 1 साउथ अफ्रीका ने जीती है.
| भारतीय स्क्वाड (India Test Squad) | |
| बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल | |
| ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर | |
| विकेट कीपर: ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत | |
| गेंदबाज: आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज |
| साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड (South Africa Test Squad) |
| बल्लेबाज: डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम |
| ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्दर |
| विकेट कीपर: कैइल वेरेन्ने, रयान रिकेल्टन |
| गेंदबाज: कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।