भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

भारत का न्यूजीलैंड से आज रात 3.30 बजे से मैच
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। भारतीय टीम के सामने इस मैदान पर पिछले 58 सालों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करने की बड़ी चुनौती होगी। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। टीम इंडिया ने यहां आखिरी बार साल 1968 में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में 8 विकेट से टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद से भारत ने इस मैदान पर कुल 7 टेस्ट खेले, लेकिन एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। कुल 8 मैचों में भारत को 5 में हार मिली है और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 2020 में खेले गए आखिरी टेस्ट में तो भारतीय टीम दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीती थी।
बुमराह के लिए भी चुनौती आसान नहीं रही
टेस्ट में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के लिए भी न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं रही है। बाकी छह प्रमुख टेस्ट टीमों के खिलाफ 18.76 की शानदार औसत से विकेट लेने वाले बुमराह का औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में गिरकर 45.44 हो जाता है। 2020 में वेलिंगटन टेस्ट में भी उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला था। दूसरी तरफ, कीवी टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। पिछली घरेलू सीरीज में भारत को 0-3 से क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड को उसके घर में 2-1 से हराकर बाजबॉल युग को करारा झटका दिया है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाले नए दौर के सामने कीवियों के घर में खुद को साबित करने की परीक्षा है।
पिच का मिजाज और तेज हवाओं का असर
बेसिन रिजर्व की पिच शुरुआती दो दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहती है, जिससे पहली पारी में सीमर्स का दबदबा और कम स्कोर देखने को मिल सकता है। हालांकि, दूसरी पारी में पिच सपाट होने से बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलेगा। वेलिंगटन की पहचान दुनिया के सबसे तेज हवाओं वाले शहरों में होती है, जहां उत्तर से दक्षिण की ओर चलने वाली हवा के खिलाफ गेंदबाजी और फील्डिंग करना दोनों टीमों के लिए कठिन परीक्षा साबित होगा। पिछले दो दिनों की हल्की बूंदाबांदी के बाद अब साफ मौसम और करीब 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मैच शुरू होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते।
सिनेमा जगत और क्रिकेट की दुनिया का संबंध काफी पुराना रहा है। ऐसे बहुत से क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फिल्म जगत की अभिनेत्रियों से शादी रचाई है। इन्हीं जोड़ियों में युवराज सिंह और हेजल कीच का नाम शामिल है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन में पहला टेस्ट शुरू। कीवी कोच रोब वाल्टर ने बेसिन रिजर्व की पिच, भारतीय तेज गेंदबाजों और अपनी टीम की रणनीति पर खुलकर रखी अपनी राय।
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को एक बार फिर आईसीसी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान सभी निदेशकों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।