'द केरल स्टोरी 2' रिलीज से पहले ही विवादों में है। सेंसर बोर्ड ने रेप सीन और हिंसा समेत 17 बदलावों के सुझाव दिए हैं। केरल हाईकोर्ट में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की अपार सफलता के बाद अब इसका दूसरा भाग 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज से पहले ही विवादों के भंवर में फंस गया है। जहाँ एक तरफ फिल्म के ट्रेलर को लेकर राजनीतिक गलियारों में उबाल है, वहीं दूसरी ओर सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने के साथ ही 17 प्रमुख बदलावों के निर्देश दिए हैं।
फिल्म को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फिल्म को 'झूठा प्रॉपेगैंडा' करार देते हुए कहा कि केरल धार्मिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था का मॉडल है, जिसे आतंकवाद का केंद्र दिखाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप जैसे दिग्गजों ने भी ट्रेलर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म पर रोक लगाने की बढ़ती मांग को देखते हुए अब केरल हाईकोर्ट में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि फिल्म की सामग्री में कुछ आपत्तिजनक है या नहीं।
विवादों को कम करने के लिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कैंची चलाई है-
डिस्क्लेमर: फिल्म की शुरुआत में यह स्पष्ट किया गया है कि कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
हिंसा में कटौती: महिलाओं के साथ मारपीट और सिर पर वार करने वाले दृश्यों को काफी कम किया गया है।
संवेदनशील दृश्य: रेप सीन और लिप-लॉक (चुंबन) के दृश्यों को मूल फिल्म के मुकाबले 50% तक कम कर दिया गया है।
बुलडोजर कार्रवाई: फिल्म में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने वाले दृश्यों में बदलाव किए गए हैं।
डेटा और तथ्य: सांख्यिकीय डेटा दिखाने वाले टेक्स्ट का ड्यूरेशन बढ़ाया गया है और सच्ची घटना से जुड़े दस्तावेज़ बोर्ड को सौंपे गए हैं।
भाषा: कई विवादित शब्दों को म्यूट किया गया है और डायलॉग्स में बदलाव किए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।