केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर लगी रोक हटा दी है। अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकेगी। जानें विवाद और कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी।

कोच्चि। एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्माताओं के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगी 15 दिनों की रोक को हटा दिया है। इस फैसले के बाद अब फिल्म को बिना किसी कानूनी अड़चन के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकेगा।
इससे पहले, केरल हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच के जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों का अंतरिम स्टे लगाया था। हालांकि, गुरुवार को जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने इस आदेश को पलटते हुए रोक हटा दी। कोर्ट के इस रुख के बाद मेकर्स अब अपनी फिल्म को दर्शकों के बीच ले जा सकते हैं।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज यानी 27 फरवरी को रिलीज होना था। लेकिन अदालती कार्यवाही और सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म दोबारा देखने के निर्देश के कारण, तय समय पर फिल्म पर्दे पर नहीं आ सकी। विवाद की वजह से कई जगह दर्शकों के टिकट रिफंड किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। याचिकाकर्ता ने फिलहाल अवमानना याचिका दायर करने से इनकार कर दिया है।
हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में फिल्म को मिले सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई थी। विरोध के मुख्य बिंदु निम्नलिखित थे:
छवि को नुकसान: याचिकाकर्ताओं का दावा है कि फिल्म केरल की छवि को गलत तरीके से पेश करती है।
कानून-व्यवस्था: यह दलील दी गई कि फिल्म के कंटेंट और प्रमोशनल मटेरियल से कानून-व्यवस्था बिगड़ने और सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने का खतरा है।
टाइटल पर आपत्ति: एक याचिका में फिल्म के नाम से 'केरल' शब्द हटाने की भी मांग की गई थी।
अदालत ने अब सभी पक्षों को सुनने के बाद फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है, जिससे निर्माताओं ने राहत की सांस ली है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।