मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।

मुंबई/कोटा। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान की कोटा पुलिस ने सोमवार सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।

कोटा पुलिस का बयान: सुबह 10:30 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे आरोपी
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर भाग रहे थे। सुबह 10:30 बजे जैसे ही ट्रेन कोटा रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने का था मास्टरप्लान
एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई में वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। उनका प्लान ट्रेन से जयपुर पहुंचने का था, जहां से बस पकड़कर दिल्ली और फिर दिल्ली के रास्ते नेपाल सीमा पार करने की योजना थी।
मुंबई पुलिस की इनपुट पर कोटा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया, "टाइगर श्रॉफ पर हमले की जानकारी मुंबई पुलिस से मिलने के बाद कोटा पुलिस तुरंत अलर्ट हुई। जैसे ही इनपुट मिला कि आरोपी ट्रेन में हैं, पुलिस टीम ने महज 15 मिनट के भीतर पूरी ट्रेन की तलाशी ली और तीनों को धर दबोचा।"
आरोपी के पिता का बयान: 'वेल्डिंग सीखने की बात कहकर निकला था बेटा'
गिरफ्तार आरोपी रेहान के पिता रिशुद्दीन ने बताया कि रेहान कई साल पहले घर से वेल्डिंग का काम सीखने की बात कहकर गया था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी मां पिछले 10 सालों से अलग रह रही है और रेहान अपनी मां के साथ ही रहता था।
लॉरेंस गैंग से जुड़ाव:
शुरुआती जांच के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने इस हमले का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। बता दें कि पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर हुए अटैक मामले में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया था।
आरोपियों की पहचान:
पकड़े गए 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और 1 बिहार का निवासी है।
टाइगर श्रॉफ और ड्राइवर घायल:
फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन शीशा टूटने और बारूद के छर्रों से उनके बाएं हाथ में चोट आई है। हमले में उनके ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।
यह भी पढ़े..
मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह और सीने में घुसे कांच के टुकड़े... पट्टी बांधे दिखे, सीसीटीवी में दिखे दो हमलावर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग लाइव अपडेट्स: एक्टर की गाड़ी पर चली गोलियां, बिश्नोई गैंग पर शक; राजनीतिक हलचल तेज
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 27 अक्टूबर को होगा। 3D स्क्रीनिंग में मेहमान भारतीय पारंपरिक पोशाक में शामिल होंगे।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह