मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के महज 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे और नेपाल भागने की फिराक में थे।
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब 10 दिनों से टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने अभिनेता के घर और जिम की भी रेकी की थी। वारदात वाले दिन फायरिंग से पहले आरोपियों ने करीब 45 मिनट तक इलाके की पूरी जानकारी ली। वे टाइगर की लोकेशन और दिनचर्या का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर पापराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे थे।
रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था। फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागे। अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ने के बाद वे ट्रेन में सवार हो गए।
मुंबई पुलिस से सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 10:30 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठकर जयपुर जा रहे थे, जिन्हें धर दबोचा गया। हालांकि, उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के रेहान का सीधा संपर्क अमेरिका में रह रहे अनिल पंडित से था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हमले के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप जारी कर अनिल पंडित ने इसकी जिम्मेदारी ली और साथ ही अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दी। पुलिस इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।
राजस्थान पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में दो हरियाणा और एक बिहार के रहने वाले हैं। इनमें हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रेहान और बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन शामिल हैं। पहले तीसरे आरोपी के नाबालिग होने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने इस बात से साफ इनकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस खतरनाक साजिश में शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने में जुटी है।
यह भी पढ़े..
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 27 अक्टूबर को होगा। 3D स्क्रीनिंग में मेहमान भारतीय पारंपरिक पोशाक में शामिल होंगे।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह