सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का बज बढ़ता जा रहा है। जानिए फिल्म की रिलीज डेट, गाने और सेट की लेटेस्ट अपडेट्स।

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। यह फिल्म 26 अगस्त को विभिन्न भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म के सेट से अभिनेत्री कियारा आडवाणी द्वारा साझा की गई बीटीएस (BTS) तस्वीरों ने प्रशंसकों के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया है।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से अपने किरदार 'नादिया' की झलक साझा की है। इन तस्वीरों में कियारा का अंदाज बेहद आकर्षक है, वहीं एक फोटो में वे फिल्म के लीड एक्टर यश के साथ नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में कियारा ने लिखा, "नादिया जहां भी जाती है, हलचल मचा देती है," जिसने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।
फिल्म का पहला गाना 'तबाही' पहले ही रिलीज होकर दर्शकों के बीच छा चुका है। यश और कियारा पर फिल्माया गया यह गाना हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। विशाल मिश्रा की आवाज में सजे इस गाने को राज शेखर ने लिखा है, जबकि संगीत की बागडोर विशाल मिश्रा, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने संभाली है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में यश और कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसी प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। अपनी भव्य स्टारकास्ट और एक्शन दृश्यों के कारण यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह