एनटीए 15 जनवरी को UGC NET दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। अभ्यर्थी ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

नई दिल्ली: एजुकेशन डेस्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, एनटीए द्वारा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key), क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट 15 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने का अवसर मिलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को पोर्टल पर जारी किसी उत्तर पर संदेह है या वह उससे संतुष्ट नहीं है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। ध्यान रहे कि प्रत्येक प्रश्न पर चुनौती (Objection) दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा।
परीक्षार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की प्राप्त कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर 'Latest News' सेक्शन में उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग-इन करें।
इसके बाद आपकी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार होगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थियों का परिणाम (Result) घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि एनटीए ने इस परीक्षा का आयोजन 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में किया था। यह परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।