उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंट
23 जून का वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बेहद खतरनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वैन (टाटा मैजिक) को क्रेन की मदद से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट कर दिया गया। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
40 फीट हवा में लटकाई गाड़ी, युवकों ने लहराए झंडे
बताया जा रहा है कि, बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान एक वैन को क्रेन की मदद से लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर लटकाया गया। वैन के ऊपर 'ले फिर आ गए' लिखा हुआ था। हवा में लटकी इस गाड़ी की छत पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। कुछ ही देर बाद, भारी भीड़ के बीच इस वैन में जोरदार धमाका कर उसे उड़ा दिया गया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए स्टंट के वीडियो
इस पूरी घटना के वीडियो इंस्टाग्राम पर 'परवेज एडिट्स_2.0' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए हैं। इन वीडियो में वैन में किए गए विस्फोट के अलावा युवकों के अन्य खतरनाक प्रदर्शन भी देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही, हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को लटकाकर कई तरह के करतब दिखाने के वीडियो सामने आए हैं।
संत और हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति
विस्फोट का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी ने सोशल मीडिया पर इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए लिखा कि यह कृत्य ऐसा संदेश दे रहा है मानो "हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे।" वहीं, हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि वैन पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। सकल हिंदू समाज ने जिला प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या ऐसे खतरनाक प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी?
आयोजक और क्रेन मालिक समेत 4 पर FIR
मामला तूल पकड़ने के बाद उज्जैन पुलिस हरकत में आ गई है। एडिशनल एसपी करनदीप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति ऐसा खतरनाक कृत्य करने के आरोप में चार लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 285, 286 और 287 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर FIR हुई है, पुलिस ने शोएब खान (कार्यक्रम आयोजक), तालीम खान (गाड़ी पर झंडा लहराने वाला), जाहिद खान (गाड़ी पर झंडा लहराने वाला) और गोपाल माली (क्रेन मालिक) पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।
सतना के परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ, जनरेटर और संसाधनों की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में खराब रास्ता गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ाता है, 85 गांव प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब प्रदेश में इसके उत्पादन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी।
सतना के पीएम श्री स्कूल सितपुरा की बाल वाटिका में जहरीली गाजर घास के बीच बच्चों की पढ़ाई सामने आई। 21 में केवल 5 बच्चे उपस्थित मिले, प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती पर भी सवाल उठे हैं।
सतना जिला अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में हंगामा, गाली-गलौज, नशे और स्टाफ को धमकी देने के आरोप लगे। चिकित्सकों ने सिविल सर्जन से कार्रवाई और अस्पताल में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनाने पर सतना के 27 निजी स्कूलों को नोटिस मिला है। तीन दिन में स्पष्टीकरण और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र मांगा गया, मान्यता निलंबन की चेतावनी भी दी गई।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए।
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।