उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर करने के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। पुलिस लाठीचार्ज, विधायक महेश परमार का वायरल वीडियो और 21 मई का अल्टीमेटम। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन की सड़कें अखाड़ा बन गईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग किसान घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प और तनावपूर्ण नजारा तब देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक महेश परमार और एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक परमार, एडिशनल एसपी के पैर छूने के लिए उनके पीछे भागते और सड़क पर दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं, जबकि अधिकारी वहां से बचकर निकलते दिख रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान संगठनों के लोग ट्रैक्टरों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने उज्जैन पहुंच रहे थे। पुलिस ने बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। करीब एक घंटे की धक्का-मुक्की और बहस के बाद जब हालात बेकाबू हुए, तो पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बाद में बैरिकेड्स पर ही अपना ज्ञापन चस्पा कर दिया।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडियों में व्यापारी किसानों से तौल में धांधली कर रहे हैं। जब अशोक जाट ने इस लूट का विरोध किया, तो प्रशासन ने व्यापारियों पर कार्रवाई करने के बजाय जाट पर 'सरकारी कार्य में बाधा' का केस दर्ज कर उन्हें जिलाबदर कर दिया।
जाट समाज और कांग्रेस ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है:
हाईकोर्ट में याचिका: अशोक जाट ने जिलाबदर की कार्रवाई के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर 13 मई को सुनवाई होनी है।
आंदोलन की चेतावनी: समाज के नेता राधे जाट ने कहा कि यदि 21 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा और अगला पड़ाव भोपाल होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।