भोपाल में उमा भारती ने आरक्षण को सामाजिक समानता के लिए जरूरी बताया। साथ ही POK और लोधी समाज की राजनीतिक भागीदारी पर बड़े बयान दिए।

राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा
उमा भारती ने आरक्षण के मुद्दे पर भरी हुंकार
सामाजिक विषमता का जरिया है आरक्षण
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के जम्बूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरक्षण के मुद्दे पर हुंकार भरी। उमा भारती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के बच्चे सरकारी स्कूलों में एक साथ नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण को खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक विषमता को कम करने का एक बड़ा जरिया है। भारतीय समाज सदियों तक जातिगत आधार पर बंटा रहा, जिसे पाटने के लिए आरक्षण अनिवार्य है।
उमा भारती के इस "माई का लाल" वाले बयान ने सियासी गलियारों में 2016 की यादें ताजा कर दी हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 जून 2016 को 'अजाक्स' के सम्मेलन में यही जुमला उछाला था। शिवराज ने कहा था कि "हमारे रहते कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता।" इस बयान के बाद सवर्ण समाज में तीखी नाराजगी देखी गई, जिससे सपाक्स (SAPAKS) जैसे संगठनों का जन्म हुआ। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी माना था कि इस एक बयान ने पार्टी की 10-15 सीटें कम कर दी थीं।
आरक्षण के अलावा उमा भारती ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक दिन POK (पाक अधिकृत कश्मीर) को वापस लेकर रहेगा और पाकिस्तान को घुटनों पर बैठकर माफी मांगनी होगी। उन्होंने पश्चिम के अंधानुकरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमें 'मॉडर्न' बनना है, 'वेस्टर्न' नहीं।
कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमारे समाज के दो-दो मुख्यमंत्री हुआ करते थे, लेकिन आज यह संख्या शून्य है। उन्होंने मांग की कि कल्याण सिंह को 'भारत रत्न' मिलना चाहिए और देश में कम से कम एक मुख्यमंत्री लोधी समाज से होना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।