केंद्रीय बजट 2026-27 आगामी 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। जानें बजट सत्र की तारीखें, सर्वदलीय बैठक का एजेंडा और क्यों इस रविवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार (BSE/NSE)।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
भारत के संसदीय कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यानी बजट सत्र 2026 आगामी 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 जनवरी को संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार आगामी विधायी कार्यों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी दलों के साथ चर्चा करेगी।
संसद का यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होने की संभावना है।
पहला चरण: 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक।
दूसरा चरण: 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक।
सत्र का आगाज़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगा, जो दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद BSE और NSE खुले रहेंगे। वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने के दौरान निवेशक लाइव ट्रेडिंग कर सकेंगे। NSE के अनुसार, प्री-ओपन मार्केट सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।
बजट 2026 में कई प्रमुख क्षेत्रों को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं:
डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर: सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की उम्मीद।
किफायती आवास: घर खरीदारों के लिए 'एफोर्डेबल हाउसिंग' की सीमा 90 लाख रुपये तक बढ़ सकती है।
IT और AI: भारत को वैश्विक AI लीडर बनाने के लिए विशेष प्रावधानों की मांग।
विद्युत संशोधन विधेयक: ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए लागत-अनुरूप प्रावधानों वाला नया विधेयक पेश किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।